आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से हराया। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में मिली जीत के बाद एसआरएच के हेड कोच डेनियल वेटोरी ने कहा कि टीम की जीत में छोटी-छोटी चीजों ने बड़ा अंतर पैदा किया।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 228 रन लगाए। टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 103 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रनों का योगदान दिया। आरआर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन अंत के ओवरों में एसआरएच के गेंदबाजों ने मुकाबले में शानदार वापसी की।
एसआरएच द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में वेटोरी ने प्रफुल हिंगे की खास तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिंगे ने शुरुआत में रन देने के बाद शानदार वापसी की और अंत के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की, जो टीम की जीत के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की शुरुआत खराब रही और ट्रेविस हेड महज 6 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, इसके बाद अभिषेक शर्मा (57 रन) और ईशान किशन (74 रन) ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 132 रनों की अहम साझेदारी निभाई। वहीं, हेनरिक क्लासेन (29 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (36 रन) ने बल्ले से अहम योगदान देते हुए एसआरएच को इस सीजन की पांचवीं जीत दिलाई।
एसआरएच द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में वेटोरी ने प्रफुल हिंगे की खास तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिंगे ने शुरुआत में रन देने के बाद शानदार वापसी की और अंत के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की, जो टीम की जीत के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की शुरुआत खराब रही और ट्रेविस हेड महज 6 रन बनाकर आउट हुए।
Also Read: LIVE Cricket Score
टीम के सामूहिक प्रयास का जिक्र करते हुए वेटोरी ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ऐसे छोटे लेकिन असरदार पलों ने मैच के नतीजे को तय किया। उन्होंने आगे कहा, "पारी की शुरुआत और अंत में कुछ छोटी-छोटी बातें हुईं, जिनका हमारी जीत में बहुत बड़ा योगदान रहा।" राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत के साथ ही एसआरएच अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम के 8 मुकाबलों में 10 प्वाइंट्स हो गए हैं। एसआरएच को अपना अगला मुकाबला 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।