भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर आयरलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 से पहले बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी में टीम इंडिया के लिए खास रिसेप्शन रखा।

Advertisement

भारत की कॉन्सुलेट जनरल किरण खत्री ने टीम इंडिया का स्वागत किया। टीम इंडिया के स्वागत के लिए, बेलफास्ट सिटी हॉल को भारतीय तिरंगे से रोशन किया गया। खत्री ने एक्स पर लिखा, "खेल हमारे लोगों के बीच सबसे अच्छे पुलों में से एक है। भारतीय टीम को शुभकामनाएं।"

Advertisement

भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर आयरलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 से पहले बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी में टीम इंडिया के लिए खास रिसेप्शन रखा।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम के लिए रविवार का मुकाबला बेहद अहम है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भी भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें हैं। देखना होगा कि उन्हें डेब्यू कैप मिलती है या नहीं। दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलावों की संभावना है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। साथ ही, वाशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा किसी बदलाव की संभावना नहीं है। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार