भारत को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले खिलाड़ियों की फॉर्म आईपीएल 2026 में 'छूमंतर' हो गई है। कोई रनों के लिए तरस रहा है, तो किसी के लिए विकेट चटकाना मुश्किल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं भारतीय टीम के किन विश्व विजेता खिलाड़ियों की खराब फॉर्म फ्रेंचाइजियों के लिए सिरदर्द बनी है।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव: भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में रनों के लिए तरस रहे हैं। सूर्यकुमार 11 मुकाबलों में इस सीजन सिर्फ 195 रन ही बना सके हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार के बल्ले से आईपीएल 2026 में सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।

Advertisement

हार्दिक पांड्या: टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या के लिए तो आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने की तरह गुजर रहा है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक ने 8 मुकाबलों में 136 के मामूली स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में वह सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके हैं। उनकी कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही है।

शिवम दुबे: टी20 विश्व कप में बल्ले से अहम योगदान देने वाले शिवम दुबे भी फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। दुबे 10 मुकाबलों में 165 रन ही बना सके हैं। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला है। गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ एक विकेट ही चटकाया है।

जसप्रीत बुमराह: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बेरंग जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को घुटने पर लाने वाले बुमराह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 11 मुकाबलों में महज 3 विकेट ही निकाल सके हैं। उनका इकोनॉमी भी इस सीजन 8.51 का रहा है।

अक्षर पटेल: टी20 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे अक्षर पटेल की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल रहे अक्षर 12 मुकाबलों में 112 के स्ट्राइक रेट से महज 100 रन ही बना पाए हैं। वही, गेंदबाजी में उन्होंने 10 विकेट निकाले हैं। अक्षर इस सीजन रनों के लिए तरसते नजर आए हैं।

Advertisement

अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स की जर्सी में अर्शदीप सिंह भी आईपीएल 2026 में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। अर्शदीप ने 11 मुकाबलों में 13 विकेट झटके हैं, लेकिन वह रनों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। अर्शदीप का इकोनॉमी इस सीजन 9.92 का रहा है। अर्शदीप टी20 विश्व कप 2026 में भी कुछ खास लय में दिखाई नहीं दिए थे।

अक्षर पटेल: टी20 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे अक्षर पटेल की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल रहे अक्षर 12 मुकाबलों में 112 के स्ट्राइक रेट से महज 100 रन ही बना पाए हैं। वही, गेंदबाजी में उन्होंने 10 विकेट निकाले हैं। अक्षर इस सीजन रनों के लिए तरसते नजर आए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुलदीप यादव: आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित होने वाले कुलदीप इस सीजन अब तक 11 मुकाबलों में मात्र 7 विकेट ही ले सके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उनका इकोनॉमी भी 10.66 का रहा है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार