Punjab Kings: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हरा दिया। डीसी ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक पूरा किया। पंजाब किंग्स से मिले 211 रनों के लक्ष्य को डीसी ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

यह धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। इससे पहले साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 193 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। हालांकि, डीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक पोरेल सिर्फ 5 और केएल राहुल महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साहिल प्रकाश भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। ट्रिस्टन स्टब्स का बल्ला भी खामोश रहा और वह 12 रन बनाकर रनआउट हो गए।

Advertisement

Punjab Kings: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हरा दिया। डीसी ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक पूरा किया। पंजाब किंग्स से मिले 211 रनों के लक्ष्य को डीसी ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाए। टीम की तरफ से प्रियांश आर्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया और वह 36 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे। कूपर कोनोली ने 27 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में माधव तिवारी और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार