भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सुनील गावस्कर अगर आज के दौर में होते तो टी20 फॉर्मेट के भी श्रेष्ठ बल्लेबाज होते।

Advertisement

कपिल देव ने कहा, "सुनील गावस्कर अगर इस दौर में खेलते, तो टी20 के भी श्रेष्ठ बल्लेबाज होते। जिस बल्लेबाज का डिफेंस मजबूत है, उसके लिए बड़े शॉट लगाना मुश्किल नहीं है। डिफेंस करना मुश्किल है जबकि बड़े शॉट लगाना आसान है। जिन बल्लेबाजों का डिफेंस मजबूत होता है, उनके पास अतिरिक्त समय होता है। इसी वजह से वे हर फॉर्मेट में बेहतर कर सकते हैं।"

Advertisement

क्रिकेट में पसंदीदा भूमिका पर कपिल देव ने कहा कि उन्हें सिर्फ क्रिकेट खेलने में आनंद आता है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, सब मजेदार हैं। आप जडेजा को देखिए, वो क्षेत्ररक्षण का आनंद लेता है। मुझे क्रिकेट में हर चीज पसंद है।

युवाओं पर अपनी राय रखते हुए पूर्व कप्तान ने कहा, "प्रतिभावान लोग बात करते हैं। बुद्धिमान लोग सुनते हैं। हमें सुनना चाहिए। नए लोग नई सोच के साथ आ रहे हैं। उन्हें फ्री माइंड से सुनने की आदत डालनी चाहिए। मुझे लगता है कि अगर हममें सुनने की आदत नहीं होती, तो शायद दुनिया वहां नहीं होती, जहां आज है। युवा काफी प्रतिभावान हैं और हमसे बेहतर हैं, लेकिन हमारे पास अनुभव है और इसे वे हमसे अलग नहीं कर सकते। हमें युवाओं का खुले दिल से स्वागत करना चाहिए।"

कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी मौजूद थीं। उन्होंने मैच के दौरान किताब पढ़ने की अपनी आदत का जिक्र करते हुए कहा कि इससे हमें पता नहीं चलता कि आस-पास क्या हो रहा है, या फिर कोई बल्लेबाज कैसे आउट होता है, इसका भी पता नहीं चलता और न ही दबाव बनता है। किताब पढ़ना अच्छी बात है।

युवाओं पर अपनी राय रखते हुए पूर्व कप्तान ने कहा, "प्रतिभावान लोग बात करते हैं। बुद्धिमान लोग सुनते हैं। हमें सुनना चाहिए। नए लोग नई सोच के साथ आ रहे हैं। उन्हें फ्री माइंड से सुनने की आदत डालनी चाहिए। मुझे लगता है कि अगर हममें सुनने की आदत नहीं होती, तो शायद दुनिया वहां नहीं होती, जहां आज है। युवा काफी प्रतिभावान हैं और हमसे बेहतर हैं, लेकिन हमारे पास अनुभव है और इसे वे हमसे अलग नहीं कर सकते। हमें युवाओं का खुले दिल से स्वागत करना चाहिए।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सफलतम बल्लेबाज और कप्तान रही हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार