कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है। शनिवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिया है। आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।
सुनील नरेन केकेआर की तरफ से भी 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
नरेन 2012 में केकेआर से जुड़े थे और उसके बाद से लगातार इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। नरेन टीम के बड़े मैच विनर हैं। टीम को 2012, 2014 और 2024 में चैंपियन बनाने में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा है।
नरेन एक ऑफ स्पिनर हैं, लेकिन गेंदबाजी के अलावा अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से भी वह टीम को मैच जिताते रहे हैं।
जीटी के खिलाफ मैच से पहले खेले 199 मैचों की 126 पारियों में 22 बार नाबाद रहते हुए नरेन ने 1,820 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और 1 शतक आया है। इसके अलावा 197 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 203 विकेट लिए हैं। नरेन आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज भी हैं और सर्वाधिक सफल गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
नरेन एक ऑफ स्पिनर हैं, लेकिन गेंदबाजी के अलावा अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से भी वह टीम को मैच जिताते रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों में नरेन के बाद किरोन पोलार्ड 189 मैच के साथ दूसरे, एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर 184 मैच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, ड्वेन ब्रावो 161 मैच के साथ चौथे और फाफ डु प्लेसिस 154 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं।