New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को अपने घर से बाहर होने वाले मुकाबलों में आ रही मुश्किलों पर ध्यान देने की जरूरत है। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी।

Advertisement

पुजारा ने बताया कि एसआरएच ने अक्सर हैदराबाद में अपने घरेलू मैदान पर बड़े स्कोर बनाए हैं। हालांकि, टीम को दूसरे मैदानों पर खेलते समय बड़े टोटल तक पहुंचने में दिक्कत होती है।

Advertisement

पुजारा ने कहा कि विपक्षी टीमों ने सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता को पहचानना शुरू कर दिया है, और इसके कारण ही टीम घर से बाहर होने वाले मुकाबलों में बड़ा स्कोर नहीं बना पा रही है।

पुजारा ने 'जियोहॉटस्टार' से कहा, "सनराइजर्स हैदराबाद एक बहुत ही खतरनाक टीम है और जब वह अपने घर पर खेलते हैं तो बहुत सारे रन बनाते हैं। हालांकि, घर से बाहर उनका रिकॉर्ड बहुत खराब है। जब वह घर से बाहर मैच खेलते हैं, तो वह अपने खतरनाक बैटिंग के इरादे को बनाए रखने में नाकाम रहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी टीमें जानती हैं कि एसआरएच बड़े स्कोर बनाने के लिए अपनी बैटिंग की ताकत पर निर्भर रहती है। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासन उनके मुख्य बल्लेबाज हैं। एक बार जब वे आउट हो जाते हैं, तो सनराइजर्स हैदराबाद को आगे बढ़ने में मुश्किल होती है। यहीं पर विरोधी टीमें फायदा उठाती हैं और उन्हें बड़े स्कोर बनाने से रोकती हैं। यह कुछ ऐसा है, जिस पर उन्हें काम करना होगा।"

पुजारा ने कहा कि विपक्षी टीमों ने सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता को पहचानना शुरू कर दिया है, और इसके कारण ही टीम घर से बाहर होने वाले मुकाबलों में बड़ा स्कोर नहीं बना पा रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा कि हम जब आईपीएल में आक्रामक ओपनिंग जोड़ियों की बात करते हैं, तो क्रिस गेल और विराट कोहली की जोड़ी सबसे पहले दिमाग में आती है। हालांकि, हेड और अभिषेक की यह जोड़ी तो और भी ज्यादा खतरनाक है। कोई भी गेंदबाज अभिषेक और हेड जैसी ओपनिंग जोड़ी के सामने गेंदबाजी नहीं करना चाहेगा। पिछले सीजन हैदराबाद टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। टीम 14 में से सिर्फ 6 मुकाबलों में ही जीत दर्ज कर सकी थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने छठे स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार