T20I Match: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को होबार्ट में जारी तीसरे टी20 मैच में जीत के लिए 187 रन का टारगेट दिया है। टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथी गेंद पर ही ट्रेविस हेड (6) का विकेट गंवा बैठी थी। इसके बाद जोश इंगलिस (1) भी चलते बने।

मेजबान टीम ने 2.3 ओवरों में 14 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से टिम डिवेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 59 रन जोड़े।

नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने मार्श (11) को कैच आउट कराया। इसके बाद मिचेल ओवन बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहली गेंद पर ही बोल्ड हो गए। वरुण चक्रवर्ती दो गेंदों पर दो विकेट ले चुके थे, लेकिन हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8.3 ओवरों में 73 रन बनाकर 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से टिम डेविड ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 27 गेंदों में 45 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला। टिम डेविड 38 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

यहां से स्टोइनिस ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ 39 गेंदों में 64 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

स्टोइनिस 39 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 64 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शॉर्ट ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली।

यहां से स्टोइनिस ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ 39 गेंदों में 64 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दोनों देशों के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार