Navi Mumbai: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। ऐसा पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने किसी टी20 पारी में दूसरे और तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है।

Advertisement

रविवार को श्रीलंकाई टीम ने भारत को जीत के लिए महज 122 रन का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 14.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Advertisement

भारतीय टीम 13 के स्कोर पर शेफाली (9) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। स्मृति 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुईं। इसी के साथ स्मृति टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

मंधाना के पवेलियन लौटने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 55 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान टीम दिलाई। जेमिमा ने 44 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 69 रन बनाए, जबकि कप्तान ने 15 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से काव्या कविंदी और इनोका रणवीरा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

भारतीय टीम 13 के स्कोर पर शेफाली (9) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। स्मृति 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुईं। इसी के साथ स्मृति टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से विश्मी गुणरत्ने ने हसिनी परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की। हसिनी 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद गुणरत्ने ने हर्षिता माधवी के साथ 38 रन जोड़े। गुणरत्ने 43 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हर्षिता माधवी ने 23 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। मेजबान टीम की तरफ से क्रांति गौड़, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार