T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर किया है। गुरुवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 38वें मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी। श्रीलंका से मिले 179 रनों के लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर के साथ ही जिम्बाब्वे ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं।

Advertisement

टी20 इंटरनेशनल में यह जिम्बाब्वे का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 7 छक्के जमाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम की ओर से एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्के भी हैं। टी20 वर्ल्ड कप में यह जिम्बाब्वे की फुल मेंबर देश के खिलाफ कुल पांचवीं जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने आयरलैंड,पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को दो बार पटखनी दी है।

Advertisement

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली और वह नाबाद लौटे। बेनेट टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे की ओर से अब सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीन विलियम्स की बराबरी कर ली है। बेनेट और विलियम्स ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 12 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है।

टी20 इंटरनेशनल में यह जिम्बाब्वे का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 7 छक्के जमाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम की ओर से एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्के भी हैं। टी20 वर्ल्ड कप में यह जिम्बाब्वे की फुल मेंबर देश के खिलाफ कुल पांचवीं जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने आयरलैंड,पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को दो बार पटखनी दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। मारुमानी 34 रन बनाकर आउट हुए। रयान बर्ल ने 12 गेंदों में 23 रन बनाए। हालांकि, कप्तान सिकंदर रजा ने बेनेट का अच्छा साथ निभाया और तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। रजा ने 26 गेंदों में 45 रन बनाए। वहीं, बेनेट 8 चौके की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार