ICC T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस टीम ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के विरुद्ध 30 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैरेबियन टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में +1.625 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इस टीम ने 8 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। यहां से शिमरोन हेटमायर ने रोस्टन चेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 47 रन जुटाकर टीम को संभाला। हेटमायर 12 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
शेरफन रदरफोर्ड ने रोवमैन पॉवेल (14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 गेंदों में 51 रन की साझेदारी की। इसके बाद जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जोड़े। होल्डर 17 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रदरफोर्ड ने 7 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 76 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले। एक-एक सफलता जोफ्रा आर्चर और सैम करने के हाथ लगी।
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवरों में 166 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में फिल सॉल्ट ने जोस बटलर के साथ 3.2 ओवरों में 38 रन की साझेदारी की। सॉल्ट 14 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बटलर ने जैकब बेथेल के साथ 20 गेंदों में 36 रन जोड़े। बटलर 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जैकब ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
शेरफन रदरफोर्ड ने रोवमैन पॉवेल (14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 गेंदों में 51 रन की साझेदारी की। इसके बाद जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जोड़े। होल्डर 17 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रदरफोर्ड ने 7 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 76 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले। एक-एक सफलता जोफ्रा आर्चर और सैम करने के हाथ लगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
विपक्षी खेमे से गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रोस्टन चेज ने 2 विकेट निकाले। एक-एक विकेट अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने निकाला।