T20 World Cup: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी का मुकाबला शनिवार को आयरलैंड और ओमान के बीच खेला गया। आयरलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए ओमान पर 96 रन से बड़ी जीत दर्ज की है।
236 रन के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम की तरफ से सिर्फ 2 बल्लेबाज ही आयरलैंड के गेंदबाजों का मजबूती से सामना कर सके। सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम ने 29 गेंद पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा चौथे नंबर पर आए हम्माद मिर्जा ने 37 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूफयान महमूद 10 रन बनाकर तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका।
आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3, मैथ्यू हम्फ्रेस ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2, और बैकी मैकार्थी ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। जॉर्ज डॉकरेल ने 1 विकेट लिया।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद 5 विकेट पर 235 रन बनाए थे। एक समय 64 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी आयरलैंड कप्तान लॉर्कन टकर के 51 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से बनाए नाबाद 94 और गारेथ डेलानी के 30 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से बनाए 56 रनों और इन दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 56 गेंदों पर हुई 101 रन की साझेदारी के दम पर आयरलैंड ने 5 विकेट पर 235 रन बनाए। पारी के आखिर में डॉकरेल ने 9 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से विस्फोटक 35 रन की पारी खेली।
आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3, मैथ्यू हम्फ्रेस ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2, और बैकी मैकार्थी ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। जॉर्ज डॉकरेल ने 1 विकेट लिया।