टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मैचों की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाना है। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने की होगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की इस उम्मीद पर बारिश का खतरा है।

Advertisement

कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से पाकिस्तान टीम को अभ्यास का मौका भी नहीं मिला है। पाकिस्तान बिना अभ्यास के न्यूजीलैंड का सामना करने को तैयार है, लेकिन बारिश मैच के दौरान भी खलल डाल सकती है। पाकिस्तान के कोच रहते हुए कभी सकलेन मुश्ताक ने प्राकृतिक घटनाओं के लिए कुदरत के निजाम की बात कही थी। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में इसी निजाम का कहर दिख सकता है।

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को कोलंबो में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 18 प्रतिशत गरज के साथ बारिश की संभावना भी है। 6.7 मिमी बारिश हो सकती है। मैच शाम 7 बजे शुरू होना है। उस समय तक गरज के साथ बारिश की संभावना 41 प्रतिशत तक बढ़ सकती है और डेढ़ घंटे तक बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच धुलने का खतरा है।

बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को 1-1 अंक तो मिल जाएंगे, लेकिन सेमीफाइनल में दोनों टीमों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ग्रुप स्टेज में 4 में से 3-3 मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची हैं। न्यूजीलैंड का रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है।

बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को 1-1 अंक तो मिल जाएंगे, लेकिन सेमीफाइनल में दोनों टीमों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक होते रहे हैं। दोनों टीमों के बीच 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। 23 मैचों में न्यूजीलैंड जीता है, जबकि पाकिस्तान को 24 मैचों में जीत मिली है। इस तरह पाकिस्तान को मनोवैज्ञानिक बढ़त न्यूजीलैंड पर हासिल है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार