T20 World Cup: भारत ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में तूफानी शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 80 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा पावरप्ले टोटल है।

Advertisement

यह टी20 वर्ल्ड कप मैच के पावरप्ले में भारत का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 86 रन बना चुकी थी। टीम इंडिया साल 2021 में दुबई के मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ 2 विकेट खोकर 82 रन बना चुकी थी। साल 2007 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 1 विकेट गंवाकर 76 रन बनाए थे।

Advertisement

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 3.4 ओवरों में 48 रन की साझेदारी हुई।

संजू 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अभिषेक के साथ 42 गेंदों में 72 रन जोड़े। ईशान 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है, जबकि रिंकू सिंह के स्थान पर संजू सैमसन ने वापसी की है। वहीं, विपक्षी टीम ने क्रेमर के स्थान पर टिनोटेंडा मापोसा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

संजू 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अभिषेक के साथ 42 गेंदों में 72 रन जोड़े। ईशान 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दूसरी तरफ, सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा के साथ इस मैच में खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार