साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को लाहौर में जारी पहले टेस्ट में 378 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में महज 216 रन जुटाकर 6 विकेट गंवा दिए हैं। दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम के पास 162 रन की लीड शेष थी।

Advertisement

गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 378 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने महज 2 रन पर अब्दुल्ला शफीक (2) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था।

यहां से कप्तान शान मसूद ने इमाम उल हक के साथ दूसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। मसूद 76 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 199 के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए।

मोहम्मद रिजवान ने सलमान आगा के साथ मिलकर टीम को 350 के पार पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी हुई।

रिजवान ने 140 गेंदों में 75 रन बनाए, जबकि सलमान आगा ने 145 गेंदों में 93 रन टीम के खाते में जोड़े।

पाकिस्तान को इस स्कोर पर रोकने में सेनुरन मुथुसामी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 117 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, प्रेनेलन सुब्रायेन को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका को कप्तान एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। मार्करम 20 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान को इस स्कोर पर रोकने में सेनुरन मुथुसामी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 117 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, प्रेनेलन सुब्रायेन को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से नोमान अली ने 85 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए हैं, जबकि साजिद खान और सलमान आगा 1-1 विकेट ले चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार