भारतीय क्रिकेट टीम 3 और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। पहले वनडे सीरीज खेली जानी है। पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जो लगभग छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे। पर्थ वनडे से पहले विराट कोहली का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।

Advertisement

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आप वास्तव में तभी असफल होते हैं, जब आप हार मानने का निर्णय ले लेते हैं।"

Advertisement

इस पोस्ट को एक घंटे के भीतर लाखों लोगों ने देखा और सैकड़ों प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। विराट के फैंस ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि हम आपके साथ हैं और 2027 तक आपको टीम इंडिया में खेलते हुए और विश्व कप की ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। इसके अलावा कई तरह की मीम्स भी सामने आए हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में, 23 अक्टूबर को दूसरा वनडे एडिलेड ओवल में और 25 अक्टूबर को तीसरा वनडे सिडनी में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी, जिसमें कोहली नहीं होंगे। टी20 विश्व कप 2024 के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

इस पोस्ट को एक घंटे के भीतर लाखों लोगों ने देखा और सैकड़ों प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। विराट के फैंस ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि हम आपके साथ हैं और 2027 तक आपको टीम इंडिया में खेलते हुए और विश्व कप की ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। इसके अलावा कई तरह की मीम्स भी सामने आए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित इस सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलेंगे। विराट कोहली की वापसी से भारतीय प्रशंसकों में उत्साह की लहर है। यह सीरीज न केवल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है, बल्कि कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों के भविष्य के लिए भी अहम है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार