ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) 2026-27 की शुरुआत भारत से होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

बिग बैश लीग का पहला मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच 12 दिसंबर को खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब बीबीएल का कोई मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा। चेन्नई में होने वाले इस मैच में रेनेगेड्स मेजबान टीम की भूमिका निभाएगी। इस मैच की लाइव कमेंट्री और टेलीकास्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो चैनल अपनी ब्रॉडकास्टिंग टीम को भारत भेजेंगे। ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में 'जियोस्टार' करेगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस ऐतिहासिक मुकाबले का ऐलान किया।

Advertisement

यह पहला मौका होगा जब भारत में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का कोई मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, बिग बैश लीग का भारत में आयोजन करने से बीबीएल की लोकप्रियता में और इजाफा होगा और दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी। भारतीय समय के अनुसार, यह मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया समयानुसार यह मैच दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।

बिग बैश लीग का पहला मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच 12 दिसंबर को खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब बीबीएल का कोई मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा। चेन्नई में होने वाले इस मैच में रेनेगेड्स मेजबान टीम की भूमिका निभाएगी। इस मैच की लाइव कमेंट्री और टेलीकास्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो चैनल अपनी ब्रॉडकास्टिंग टीम को भारत भेजेंगे। ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में 'जियोस्टार' करेगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस ऐतिहासिक मुकाबले का ऐलान किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे कहा, "ऑस्ट्रेलिया में कई बार यह पूरी तरह महसूस नहीं किया जाता कि भारत समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में बिग बैश लीग (बीबीएल) की कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। हमें उम्मीद है कि भारत में मैच आयोजित करने से लीग और उसकी टीमों को लेकर दर्शकों की रुचि और लोकप्रियता में और इजाफा होगा। यह कदम प्रतियोगिता को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद करेगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार