न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन की समाप्ति के समय अपनी स्थिति मजबूत कर ली। तीसरे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 252 रन बनाकर कुल बढ़त 352 रन की कर ली है। कीवी टीम को पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त मिली थी।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज और कप्तान टॉम लैथम फिर फ्लॉप रहे और 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि डेवन कोनवे 11 रन बनाकर आउट हुए। हेनरी निकोलस और रचिन रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रवींद्र 76 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेनरी और मिचेल ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दिन की समाप्ति के समय न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 252 रन बना लिए थे। निकोलस 119 और मिचेल 32 रन पर नाबाद थे। दोनों के बीच 63 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इसके पहले इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए फिशर ने नाबाद 50 रन बनाए थे। इसके अलावा, एमिलियो गे ने 53, जो रूट ने 46 और बेन डकेट ने 36 रन की पारी खेली। इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 100 रन से पिछड़ गई।
न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। विल ओ'रूर्के ने 2 विकेट लिए। काइल जैमिसन और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिए।
इसके पहले इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए फिशर ने नाबाद 50 रन बनाए थे। इसके अलावा, एमिलियो गे ने 53, जो रूट ने 46 और बेन डकेट ने 36 रन की पारी खेली। इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 100 रन से पिछड़ गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड के लिए बेथेल ने 10 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर, सोन्नी बाकेर ने 2-2 विकेट लिए। जोश टंग को 1 विकेट मिला।