विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्रबंधन ने आईपीएल 2026 से पहले किशन को कप्तानी सौंपी थी। किशन ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है। एसआरएच सीजन के 7 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैच के बाद ईशान किशन ने अपनी कप्तानी पर बात करते हुए माइंडसेट को अहम बताया।

Advertisement

जियोहॉटस्टार के गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव पर ईशान किशन ने कहा, "इस स्तर पर, स्किल सेट काफी मिलते-जुलते हैं। असली फर्क माइंडसेट का है। मेरे लिए, यह इस बारे में था कि मैं गेम के बीच कैसे खुद को रिसेट करता हूं, चाहे प्रदर्शन जैसा भी हो। केंद्रित रहना, सफलता का प्रयास करते रहना और मानसिक रूप से सक्रिय रहना और वर्तमान में रहना जरूरी है। आप असफलता का डर नहीं रख सकते। अगर ख्याल आता है, तो आपको उसे दूर करना होगा और सकारात्मक रहना होगा। समय के साथ ऐसी जागरूकता आती है, और आप अपने गेम को बेहतर समझने लगते हैं। यह अपने अनुभव से सीखने के बारे में है। हमें सुनिश्चित करना होता है कि गलतियां न दोहराई जाएं।"

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्रबंधन ने आईपीएल 2026 से पहले किशन को कप्तानी सौंपी थी। किशन ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है। एसआरएच सीजन के 7 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैच के बाद ईशान किशन ने अपनी कप्तानी पर बात करते हुए माइंडसेट को अहम बताया।

Also Read: LIVE Cricket Score

एसआरएच की गेंदबाजी कमजोर मानी जा रही थी, लेकिन ईशान ने प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, और हर्ष दुबे को मौका देकर टीम की गेंदबाजी को मजबूत कर दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार