AFG vs IND 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की इस पारी के सबसे बड़े स्टार युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने महज 30 गेंदों में शतक ठोककर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
अभिषेक ने अपनी पारी में कुल 34 गेंदों का सामना किया और 108 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। अभिषेक को इस दौरान दूसरे छोर पर संजू सैमसन का भी शानदार साथ मिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 59 गेंदों में 142 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। संजू ने भी अच्छी में लय में बल्लबाजी करते हुए 35 गेंदों में 50 रन बनाए।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ रन जोड़ते हुए 20 गेंदों में 29 रन बनाए और भारत को 221 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट हासिल किए। राशिद खान और अब्दुल्ला अहमदजई को एक-एक सफलता मिली।
222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्ता का कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कुछ देर खड़े रहकर कप्तान इब्राहिम जादरान ने 25 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 15 रन जोड़े। नूर उल रहमान के बल्ले से 11 रन आए, जबिक इन चार खिलाड़ियों के अलावा अफगानिस्तान के बाकी सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
नतीजा यह रहा की पूरी अफगानिस्तान टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर सिमट गई और 127 रन के बड़े अंतर से यह मुकाबला हार गई।
भारत की तरफ से नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए, जबकि यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता मिली।