T20I Match: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है।

Advertisement

जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जोश हेजलवुड की जगह सीन एबॉट को स्थान मिला है।

Advertisement

पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था, जिसके बाद मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। अब टीम इंडिया की कोशिश तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करने की होगी।

सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी मजबूत नजर आई थी, लेकिन अगले ही मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने टी20 सीरीज में वापसी की। सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। बुमराह की वापसी से टीम को मजबूती जरूर मिली है। बुमराह टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने से महज 2 कदम दूर हैं।

यह पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी नजर आ रही है। सूखी घास पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। मौसम साफ है। ऐसे में बारिश की आशंका नहीं है।

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 34 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 20 टी20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 12 ही मुकाबले जीत सकी। इनके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।

यह पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी नजर आ रही है। सूखी घास पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। मौसम साफ है। ऐसे में बारिश की आशंका नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मैथ्यू कुहनेमैन।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार