New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टॉम लैथम कंधे की चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में मिशेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे। सैंटनर न्यूजीलैंड के 32वें टेस्ट कप्तान बनेंगे।

Advertisement

टॉम लैथम को इस महीने की शुरुआत में बर्मिंघम के लिए एक टी20 मैच खेलने के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लग गई थी। वह अब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उनके 7 अगस्त से शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट तक फिट होने की संभावना है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "टॉम का पहले टेस्ट मैच से बाहर रहना बेहद निराशाजनक है, न केवल कप्तान के रूप में बल्कि टीम के एक अभिन्न अंग के रूप में भी। जब आप अपने कप्तान को खो देते हैं, जो एक विश्वस्तरीय सलामी बल्लेबाज और एक बेहतरीन टीम मैन हैं, तो यह कभी भी अच्छा नहीं लगता। हम उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।"

रॉब वाल्टर ने सैंटनर की प्रशंसा करते हुए कहा, "सैंटनर ने हाल में संपन्न टी20 सीरीज में टीम के साथ शानदार प्रदर्शन किया। रणनीति के लिहाज से वह बेहतरीन थे, और उन्हें खेल की गहरी समझ है। ये प्रारूप अलग है, लेकिन खिलाड़ियों के मन में उनके लिए सम्मान है। उन्हें कुछ बेहद अनुभवी टेस्ट क्रिकेटरों का समर्थन भी मिलेगा, इसलिए मुझे विश्वास है कि वह शानदार प्रदर्शन करेंगे।"

सैंटनर वनडे और टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के कप्तान हैं। सैंटनर की कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को हराकर त्रिकोणीय सीरीज जीती है। सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी।

मिशेल सैंटनर एक ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर हैं। अबतक 30 टेस्ट मैचों में 26 की औसत से 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 1,066 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126 रन बनाए हैं।

Advertisement

वहीं, उन्होंने 74 विकेट भी लिए हैं। इस दौरान 2 बार पारी में 5 विकेट ले चुके हैं।

एक पारी में 53 रन देकर 7 विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन हैं। वहीं एक मैच में 157 रन देकर 13 विकेट उनका श्रेष्ठतम प्रदर्शन है।

वहीं, उन्होंने 74 विकेट भी लिए हैं। इस दौरान 2 बार पारी में 5 विकेट ले चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 30 जुलाई से खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार