पीसीबी द्वारा आयोजित त्रिकोणीय टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार को हुआ। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया।

Advertisement

पाकिस्तान को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान एक समय 54 रन पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी। आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 92 रन बनाने थे। ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे जीत दर्ज कर सकता है। लेकिन पांचवें विकेट के लिए फखर जमां और उस्मान खान ने 61 रन की साझेदारी कर मैच को पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया। फखर 32 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

उस्मान खान 28 गेंद पर 37 और मोहम्मद नवाज 12 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हुई। पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। बाबर आजम खाता नहीं खोल सके।

ब्रैड इवांस ने 2, रिचर्ड नग्वारा, टी मपोसा, और ग्रीम क्रीमर ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। सलामी बल्लेबाजों ब्रायन बेनेट और टी मारुमनी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 72 रन की साझेदारी की। मारुमनी पहले विकेट के रूप में 22 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। बेनेट भी 36 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए।

ब्रैड इवांस ने 2, रिचर्ड नग्वारा, टी मपोसा, और ग्रीम क्रीमर ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी सबसे महंगे रहे और 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिए। सलमान मिर्जा, साईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार