भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं।
साई सुदर्शन 11 और यशस्वी जायसवाल 20 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। इससे पहले, पहली पारी में न्यूजीलैंड ए की पूरी टीम पहली इनिंग में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कीवी टीम ने पुछल्ले बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के चलते पहली पारी के आधार पर 78 रनों की अहम बढ़त हासिल की।
न्यूजीलैंड ए की शुरुआत निराशाजनक रही। राइस मारियू सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कर्टिस हीफी भी 4 रन ही बना सके और मुकेश कुमार का शिकार बने। टिम रॉबिन्सन भी केवल 3 रन बनाकर आउट हुए। शुरुआती झटकों के बाद मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 331 गेंदों में 208 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
फॉक्सक्रॉफ्ट ने 226 गेंदों पर 93 रन बनाए, जबकि बॉयल ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 152 गेंदों में 110 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मिच हे 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रिस्टियन क्लार्क ने 68 गेंदों पर 41 रन बनाए। एक समय न्यूजीलैंड ए के सात विकेट 291 रन पर गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद क्लार्क और फ्रेजर शीट ने आठवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। शीट ने जेडन लेनोक्स के साथ नौवें विकेट के लिए भी 31 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।
न्यूजीलैंड ए की शुरुआत निराशाजनक रही। राइस मारियू सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कर्टिस हीफी भी 4 रन ही बना सके और मुकेश कुमार का शिकार बने। टिम रॉबिन्सन भी केवल 3 रन बनाकर आउट हुए। शुरुआती झटकों के बाद मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 331 गेंदों में 208 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS