World Test Championship: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से तीन दिन पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पहले दो मैचों से हट गए हैं। इस बात की जानकारी खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दी है।

Advertisement

बीसीसीआई ने कहा कि कोहली द्वारा हैदराबाद और विशाखापत्तनम में टेस्ट मैचों से हटने का अनुरोध करने के बाद चयन समिति द्वारा एक रिप्लेसमेंट का नाम जल्द ही बताया जाएगा।

Advertisement

साथ ही बीसीसीआई ने मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे विराट कोहली की प्राइवेसी का सम्मान करें ।

बीसीसीआई ने कहा, "विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बोर्ड से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया है। विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से बात की है।

बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करती है। बोर्ड और टीम प्रबंधन ने स्टार बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है और टीम के बाकी सदस्यों से टेस्ट सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने का पूरा भरोसा है।"

कोहली ने भारत की आखिरी टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जो 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी।

Advertisement

इंदौर और बेंगलुरु में श्रृंखला के आखिरी दो मैचों में खेलने से पहले वह व्यक्तिगत कारणों से इस महीने की शुरुआत में मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे।

पहले दो मैचों में कोहली की अनुपस्थिति में भारत मध्यक्रम के बल्लेबाजों शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर काफी निर्भर रहेगा। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में नामित केएल राहुल विशेषज्ञ बल्लेबाजी विकल्प के रूप में भी खेल सकते हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर के स्थान के लिए केएस भरत और ध्रुव जुरेल अन्य दावेदार हैं।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी श्रृंखला 25 जनवरी को हैदराबाद में शुरू होगी। इसके बाद अन्य मैच विशाखापत्तनम (2-6 फरवरी), राजकोट (15-19 फरवरी), रांची (23-27 फरवरी) और धर्मशाला (7-11 मार्च) में होंगे।

भारत वर्तमान में 2023-2025 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में 54.16 पीसीटी के साथ गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड 15 पीसीटी के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार