ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर रविवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप के बाद मुश्किल में फंस गए हैं। यह घटना मारूब्रा के उपनगर में एक नियमित सड़क किनारे ब्रेथ-टेस्टिंग अभियान के दौरान हुई।

Advertisement

'न्यूजडॉटकॉमडॉटएयू' की एक रिपोर्ट के अनुसार, 39 वर्षीय वॉर्नर ने टेस्टिंग चेकप्वाइंट पर पहुंचने से ठीक पहले अपने वाहन को रोककर पार्क कर दिया था। हालांकि, पुलिस अधिकारी उनकी कार के पास पहुंचे और ब्रेथ एनालिसिस किया, जिससे पुष्टि हो गई कि उनके शरीर में शराब की मात्रा कानूनी सीमा से अधिक थी।

Advertisement

डेविड वॉर्नर को हिरासत में लेकर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनके खून में शराब की मात्रा 0.104 दर्ज की गई। इसके बाद वॉर्नर पर आरोप तय कर दिए गए हैं, उन्हें अगले महीने अदालत में पेश होना है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के बयान में कहा गया है, "आज (5 अप्रैल 2026) शाम लगभग 5:30 बजे, पुलिस मारूब्रा की मालाबार रोड पर रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग कर रही थी। एक वैन को कथित तौर पर टेस्टिंग साइट से कुछ पहले रुकते और पार्क होते देखा गया। ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल कमांड से जुड़े अधिकारियों ने वाहन के पास जाकर 39 वर्षीय चालक का सड़क किनारे टेस्ट किया, जिसका नतीजा पॉजिटिव आया। उसे गिरफ्तार कर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कथित तौर पर दूसरे टेस्ट में उसके खून में शराब की मात्रा 0.104 पाई गई।"

बयान में कहा गया, "उस व्यक्ति को 'मध्यम-श्रेणी के पीसीए (खून में शराब की मात्रा)' के साथ गाड़ी चलाने के आरोप में अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। उसे गुरुवार, 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना होगा।"

उल्लेखनीय है कि डेविड वॉर्नर ने साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं। फिलहाल वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और लीग के बीच मिले ब्रेक के दौरान कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं।

Advertisement

बयान में कहा गया, "उस व्यक्ति को 'मध्यम-श्रेणी के पीसीए (खून में शराब की मात्रा)' के साथ गाड़ी चलाने के आरोप में अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। उसे गुरुवार, 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

डेविड वॉर्नर पीएसएल 2026 के 3 मुकाबलों में 31 की औसत के साथ 93 रन बना चुके हैं। उनकी टीम कराची किंग्स लगातार तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अभी दूसरे स्थान पर है। टीम अब गुरुवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार