करीब 4 साल तक आईसीसी के जनरल मैनेजर (क्रिकेट) का जिम्मा संभालने के बाद वसीम खान यह पद छोड़ने जा रहे हैं। वसीम ने मई 2022 में जेफ एलार्डिस की जगह ली थी, जब एलार्डिस ने आईसीसी में सीईओ का पद संभाला था। आईसीसी में आने से पहले वसीम करीब 3 साल तक पीसीबी के सीईओ रह चुके थे।

Advertisement

वसीम जून के अंत में अपना कार्यकाल समाप्त करेंगे और जुलाई से नई भूमिका संभालने वाले हैं। उनका जाना पिछले दो वर्षों में आईसीसी के कई वरिष्ठ अधिकारियों के बाहर होने के बाद हो रहा है। इनमें जेफ एलार्डिस भी शामिल हैं, जिनकी जगह संजोग गुप्ता ने सीईओ पद संभाला। इसके अलावा क्रिस टेटली (हेड ऑफ इवेंट्स) और एलेक्स मार्शल भी जा चुके हैं। टेटली की जगह गौरव सक्सेना और मार्शल की जगह एंड्रयू एफग्रेव को नियुक्त किया गया है।

Advertisement

वसीम ब्रिटेन में जन्मे ऐसे पहले मुस्लिम खिलाड़ी थे, जिन्होंने काउंटी क्रिकेट खेला। वसीम ने 90 के दशक के मध्य से लेकर अंत तक वारविकशायर की तरफ से क्रिकेट खेला था। बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने वारविकशायर, ससेक्स और डर्बीशायर के लिए 58 फर्स्ट-क्लास मैच और 30 लिस्ट-ए मुकाबले खेले। इस दौरान वसीम साल 1995 में वारविकशायर के काउंटी चैंपियनशिप जीतने वाले अभियान में भी टीम का हिस्सा थे।

इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाया। वह लीसेस्टरशायर काउंटी में सीईओ रहे और उससे पहले क्रिकेट फाउंडेशन में कार्यरत थे, जहां उन्होंने 'चांस टू शाइन' को ब्रिटेन की अग्रणी राष्ट्रीय क्रिकेट चैरिटी में बदलने में अहम भूमिका निभाई।

वसीम ब्रिटेन में जन्मे ऐसे पहले मुस्लिम खिलाड़ी थे, जिन्होंने काउंटी क्रिकेट खेला। वसीम ने 90 के दशक के मध्य से लेकर अंत तक वारविकशायर की तरफ से क्रिकेट खेला था। बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने वारविकशायर, ससेक्स और डर्बीशायर के लिए 58 फर्स्ट-क्लास मैच और 30 लिस्ट-ए मुकाबले खेले। इस दौरान वसीम साल 1995 में वारविकशायर के काउंटी चैंपियनशिप जीतने वाले अभियान में भी टीम का हिस्सा थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, उनके कार्यकाल में अंतिम रूप दिए गए 'फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम' (2023-27) में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। इसी दौरान पहली बार महिलाओं का विमेंस फ्यूचर टूर प्रोग्राम भी जारी किया गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार