Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में आरसीबी ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को खरीदा था। अय्यर टॉप ऑर्डर के साथ ही मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। साथ ही वे दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज भी हैं। आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने वेंकटेश अय्यर के टीम में शामिल होने पर खुशी जताई है और उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की है।

Advertisement

एंडी फ्लावर ने जियोस्टार पर कहा, "मुझे लगता है कि कैमरून ग्रीन को खरीदने के बाद केकेआर के पर्स में थोड़े अतिरिक्त पैसे बचे थे। वे शायद उसमें से कुछ वेंकटेश अय्यर पर लगा रहे थे क्योंकि उनके पास कुछ पैसे बचे थे, लेकिन आखिर में, हमने वेंकटेश को खरीद लिया और हम इससे बहुत खुश हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "वेंकटेश अय्यर की नेतृत्व क्षमता शानदार है। ड्रेसिंग रूम और मैदान पर उनका होना बहुत अच्छा है। हम उन्हें पाकर खुश हैं और मैं उनके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।"

वेंकटेश अय्यर को नीलामी में आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।

उन्होंने कहा, "वेंकटेश अय्यर की नेतृत्व क्षमता शानदार है। ड्रेसिंग रूम और मैदान पर उनका होना बहुत अच्छा है। हम उन्हें पाकर खुश हैं और मैं उनके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

2021 से 2025 के बीच 62 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से वेंकटेश अय्यर ने 1,468 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार