First Test Match Between India: साउथ अफ्रीका ने ईडन गार्डन्स में खेले गए 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में भारत के खिलाफ 30 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीकी कप्तान बावुमा के मुताबिक मैच बेहद रोमांचक था और खुशकिस्मती से चीजें अच्छी रहीं।

Advertisement

जीत के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा, "यह मैच बहुत रोमांचक था। आप इस तरह के मुकाबलों का हिस्सा बनना चाहते हैं और निश्चित रूप से परिणाम को सही पक्ष में चाहते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमने जितना हो सके अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की। हमें पता था कि बल्लेबाजी मुश्किल होगी। यह हमारे लिए मुश्किल थी, लेकिन हमें जो भी मौका मिला उसका फायदा उठाना था। मुझे लगता है कि हमने वो खूबसूरती से किया।"

मेहमान टीम के कप्तान ने कहा, "खुशकिस्मती से चीजें काफी अच्छी रहीं। हमारे गेंदबाजों ने हमें मैच में वापस ला दिया, लेकिन बॉश (कॉर्बिन बॉश)और मार्को (जेनसन) के साथ भी, दिन के अंत में हुई साझेदारी ने हमें थोड़ा प्रोत्साहन दिया कि हम रविवार सुबह थोड़ा बेहतर खेल सकें। यह उतना शानदार नहीं था, लेकिन हम साझेदारी करने में सफल रहे। हमने जितना हो सके मैच में बने रहने की कोशिश की।"

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई थी। इस पारी में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की।

मेहमान टीम के कप्तान ने कहा, "खुशकिस्मती से चीजें काफी अच्छी रहीं। हमारे गेंदबाजों ने हमें मैच में वापस ला दिया, लेकिन बॉश (कॉर्बिन बॉश)और मार्को (जेनसन) के साथ भी, दिन के अंत में हुई साझेदारी ने हमें थोड़ा प्रोत्साहन दिया कि हम रविवार सुबह थोड़ा बेहतर खेल सकें। यह उतना शानदार नहीं था, लेकिन हम साझेदारी करने में सफल रहे। हमने जितना हो सके मैच में बने रहने की कोशिश की।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चौथी गेंद पर ही यशस्वी जायसवाल (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच वाशिंगटन सुंदर ने 31, जबकि अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार