साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 30 रनों की रोमांचक विजय को टेस्ट मैचों में टीम की टॉप-3 जीत में शुमार किया है। इसी के साथ उन्हें उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका का जो भी खिलाड़ी मैदान पर उतरेगा, वह टीम को जीत दिला सकता है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले को महज 3 दिनों में अपने नाम किया। यह साल 2010 के बाद से भारत में साउथ अफ्रीका की पहली टेस्ट जीत है। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Advertisement

कगिसो रबाडा ने सोमवार को प्रोटियाज मेन्स की ओर से 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "इस सीजन हमने जिस तरह की जीत हासिल की है, उसे देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि यह अब तक की नंबर-1 जीत है, क्योंकि इससे पहले भी हमने कुछ शानदार जीत दर्ज की हैं, लेकिन यह जीत निश्चित रूप से टॉप-3 में शामिल है।"

पसलियों में चोट के कारण रबाडा भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने कहा है कि मैदान के बाहर से मैच देखना एक भावनात्मक उतार-चढ़ाव भरा अनुभव था।

उन्होंने कहा, "यह एक सामान्य टेस्ट क्रिकेट था। इस मैच में उतार-चढ़ाव नजर आया। हमने खुद को बैकफुट पर पाया और फिर किसी तरह फ्रंटफुट पर आकर मैच खत्म करने में कामयाब रहे। यह मुकाबला टीम के लिए यह काफी नर्वस करने वाला था। मुझे नहीं पता कि क्या कहूं। यह एक भावनात्मक रोलर कोस्टर जैसा था। मुझे खुशी है कि हमने सही नतीजे पर मैच खत्म किया।"

रबाडा का मानना है कि प्रोटियाज को अपने सभी खिलाड़ियों पर भरोसा है, जो किसी भी परिस्थिति में टीम को जीत दिलाने में योगदान देंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह एक सामान्य टेस्ट क्रिकेट था। इस मैच में उतार-चढ़ाव नजर आया। हमने खुद को बैकफुट पर पाया और फिर किसी तरह फ्रंटफुट पर आकर मैच खत्म करने में कामयाब रहे। यह मुकाबला टीम के लिए यह काफी नर्वस करने वाला था। मुझे नहीं पता कि क्या कहूं। यह एक भावनात्मक रोलर कोस्टर जैसा था। मुझे खुशी है कि हमने सही नतीजे पर मैच खत्म किया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों देशों के बीच 22 नवंबर से गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जिसे जीतकर भारतीय टीम सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार