इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने एशेज टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट (पर्थ) से पूर्व पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद जताई है।

Advertisement

मार्क वुड इंजरी की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। वुड ने भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में वापसी की उम्मीद जताई थी, लेकिन पूरी तरह फिट न होने की वजह से उनकी वापसी टल गई थी। वुड अगले सप्ताह न्यूजीलैंड पहुंचेंगे जहां वह इंग्लैंड की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम से जुड़ेंगे और अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया को तेज करेंगे। हालांकि वह किसी प्रतिस्पर्धी मैच में नहीं खेलेंगे।

Advertisement

विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट में वुड ने कहा, "यह एक निराशाजनक गर्मी थी। मुझे क्रिकेट खेलने का कोई मौका नहीं मिला और मेरा घुटना, जब आपको लगता है कि आप खेलने के लिए तैयार हैं, तब भी पूरी तरह से तैयार नहीं था। मुझे दो बार चोट लगी। फिलहाल सबकुछ ठीक है। मैंने अपनी गति बढ़ा ली है। इसलिए मैं पहले न्यूजीलैंड और फिर एशेज के लिए अच्छी तरह से तैयार हो रहा हूं।"

वुड ने कहा कि घुटने की सर्जरी के बाद उनकी रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया कष्टप्रद रही है। आप सोचते रहते हैं कि सब ठीक है और खेलने वाले होते हैं, लेकिन तभी आप अनफिट हो जाते हैं। भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट में, मैं खेलने के बहुत करीब था, लेकिन घुटने की सूजन की वजह से मैं नहीं खेल सका।

विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट में वुड ने कहा, "यह एक निराशाजनक गर्मी थी। मुझे क्रिकेट खेलने का कोई मौका नहीं मिला और मेरा घुटना, जब आपको लगता है कि आप खेलने के लिए तैयार हैं, तब भी पूरी तरह से तैयार नहीं था। मुझे दो बार चोट लगी। फिलहाल सबकुछ ठीक है। मैंने अपनी गति बढ़ा ली है। इसलिए मैं पहले न्यूजीलैंड और फिर एशेज के लिए अच्छी तरह से तैयार हो रहा हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मार्क वुड दाएं हाथ के बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। अगर वह पूरी तरह फिट होते हैं और टीम में वापसी करते हैं, तो इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी मजबूत हो जाएगी। 35 साल के वुड ने 37 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार