महिला विश्व कप के 13वें मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से प्रतिका रावल और मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने बेहतरीन शुरुआत दी।

Advertisement

दोनों ने पहले विकेट के लिए 24.3 ओवर में 155 रन की साझेदारी की। प्रतिका रावल ने 96 गेंद पर 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। वहीं, मंधाना ने 66 गेंद पर 3 छक्के और 9 चौके लगाते हुए 80 रन की पारी खेली। इन दोनों का विकेट एक के बाद एक कर गिरा। मंधाना ने इस पारी के दौरान इतिहास रचा। वह एक कैलेंडर इयर में वनडे में 1,000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेट की पहली बल्लेबाज बन गई हैं।

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने बेहतरीन शुरुआत दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में सोफी मोलिनेक्स को शामिल किया था। इस गेंदबाज ने निराश नहीं किया। सोफी ने 3 विकेट लिए, हालांकि वह थोड़ी महंगी रहीं और 10 ओवर में 75 रन लुटाए। एनाबेल सदरलैंड ने 9.5 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए। मेगान स्कट और एश्ले गार्डनर को 1-1 विकेट मिला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार