श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो में महिला विश्व कप 2025 का पांचवां मुकाबला खेला जाना है। श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच गंवा चुकी है। ऐसे में इस टीम की निगाहें खाता खोलने पर होंगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन से जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज कर चुकी है। ऐसे में इस टीम के हौसले बुलंद हैं।

Advertisement

श्रीलंकाई खेमे को इस मुकाबले में हर्षिता समरविक्रमा और नीलाक्षी डी सिल्वा से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में देवमी विहंगा, उदेशिका प्रबोधनी और इनोका रणवीरा विपक्षी टीम को परेशान करती नजर आ सकती हैं।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को एशले गार्डनर, एलिस पेरी और फोएबे लिचफील्ड से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। वहीं, सोफी मोलिनेक्स, एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूती देती हैं।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, हालांकि यह देखना बाकी है कि मेगन शट्ट की जगह डार्सी ब्राउन को टीम में रखा जाता है, या नहीं।

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिलता है। हालांकि, हाल ही में यहां की पिच को बल्लेबाजी के लिए ज्यादा अनुकूल बनाने की कोशिश की गई है। ऐसे में संभव है कि यहां स्पिनर्स को पहले जैसी मदद न मिले।

Advertisement

मौसम की बात करें तो कोलंबो में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर तक बारिश की आशंका है।

श्रीलंका की महिला टीम वनडे इतिहास में अब तक ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। दोनों देशों के बीच साल 2000 से अब तक कुल 11 वनडे मैच खेले गए हैं। सभी 11 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे।

मौसम की बात करें तो कोलंबो में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर तक बारिश की आशंका है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, हीथर ग्राहम, मेगन शट्ट।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार