Meg Lanning: भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बेंगलुरु में 23 फरवरी से शुरू होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) से पहले मेग लैनिंग सही मानसिक स्थिति और नए उत्साह के साथ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगी।

Advertisement

पांच बार के विश्व कप विजेता कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मेग लैनिंग पिछले साल डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन सत्र में अग्रणी रन-स्कोरर थी, जिन्होंने 139.11 की स्ट्राइक रेट से 9 पारियों में 345 रन बनाए थे।

Advertisement

उन्होंने डब्ल्यूपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

उसके बाद मेग ने 31 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जिससे सभी हैरान रह गए। हालांकि, मेग ने ब्रेक लेने के बावजूद डब्ल्यूबीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलना जारी रखा।

मेग हाल ही में एक दिवसीय प्रतियोगिता में विक्टोरिया के लिए उतरीं। पिछले साल की डब्ल्यूपीएल नीलामी में दिल्ली ने ऑस्ट्रेलिया की युवा तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर एन्नाबेल सदरलैंड के साथ-साथ घरेलू खिलाड़ियों अश्विनी कुमारी और अपर्णा मंडल की सेवाएं लेने पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

अभिनव मुकुंद ने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स एक मजबूत टीम है। उसे शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में दो सबसे होनहार युवा भारतीय खिलाड़ी मिली हैं और मेग लैनिंग के रूप में यकीनन सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर भी हैं। फिर, उनके पास मैरिज़ेन कप्प और ऐलिस कैप्सी हैं। उनके सभी गेंदबाज फॉर्म में हैं। यह टूर्नामेंट में एक मजबूत टीम है।

Advertisement

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम का मानना है कि दिल्ली इस साल एक कदम आगे बढ़ने के लिए मजबूत दिख रही है। डीसी इस बार एक मजबूत टीम है।

दिल्ली 23 फरवरी को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मेग एंड कंपनी मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम से पिछली बार सात विकेट से हार गई थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार