Premier League: गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रविवार को एक ही ओवर में 6 बाउंड्री लगाईं। डिवाइन ने यह कारनामा डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी जोड़ी के रूप में बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई।

Advertisement

गुजरात जायंट्स की टीम 5 ओवरों तक बगैर कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए थे। पारी का छठा ओवर स्नेह राणा के हाथों में था। उनकी पहली गेंद पर सोफी डिवाइन ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाकर टीम के 50 रन पूरे किए।

इसके बाद अगली गेंद पर डिवाइन ने चौका लगाया और फिर ओवर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया। चौथी गेंद पर डिवाइन ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाकर महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अगली दो गेंदों पर उन्होंने डीप मिड विकेट और डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्के लगाए। स्नेह राणा के इस ओवर में गुजरात जायंट्स ने कुल 32 रन बनाकर स्कोर को 80 रन तक पहुंचा दिया।

यह विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर रहा। दीप्ति शर्मा ने साल 2025 में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ एक ही ओवर में 28 रन लुटाए थे। इस लिस्ट में तनुजा कंवर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के विरुद्ध एक ही ओवर में 27 रन लुटाए थे।

इसके बाद अगली गेंद पर डिवाइन ने चौका लगाया और फिर ओवर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया। चौथी गेंद पर डिवाइन ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाकर महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अगली दो गेंदों पर उन्होंने डीप मिड विकेट और डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्के लगाए। स्नेह राणा के इस ओवर में गुजरात जायंट्स ने कुल 32 रन बनाकर स्कोर को 80 रन तक पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस मुकाबले में सोफी डिवाइन ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार