विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की नीलामी गुरुवार को दिल्ली में हुई। भारत की टॉप ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा डब्ल्यूपीएल के इतिहास में दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं, उन्हें यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच (आरटीएम) ऑप्शन के जरिए 3.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से जलवा दिखाने वालीं श्री चरणी को 1.3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। स्नेह राणा पर फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपये खर्च किए। साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट पर इस टीम ने 1.1 करोड़ रुपये का दांव लगाया है।

Advertisement

यूपी वॉरियर्स ने तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में वापस अपने साथ जोड़ा है, जबकि अनुभवी सीमर शिखा पांडे को पर 2.4 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड को 1.2 करोड़ रुपये में साइन किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राधा यादव पर 65 लाख रुपये, जबकि अरुंधति रेड्डी पर 75 लाख रुपये खर्च किए हैं। गुजरात जायंट्स ने रेणुका सिंह को 60 लाख रुपये, जबकि और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को 2 करोड़ में खरीदा है।

गुजरात जायंट्स ने अपनी गेंदबाजी को और मजबूत करने के लिए इंडिया की स्पिनर तनुजा कंवर और ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम को भी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की ऑल-राउंडर अमेलिया केर को 3 करोड़ में वापस अपने साथ जोड़ा है।

विमेंस प्रीमियर लीग की टीम:

Advertisement

मुंबई इंडियंस: नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, शबनम इस्माइल, गुनालन कुलकर्णी, निकोला कैरी, संस्कृति गुप्ता, राहिल फिरदौस, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सायका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, श्री चरणी, चिनेल हेनरी, लौरा वोल्वार्ड्ट, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, लिजेल ली, दीया यादव, ममता मदिवाला, नंदिनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि।

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, सोभाना आशा, सोफी एक्लेस्टोन, डिएंड्रा डॉटिन, किरण नवगीरे, क्रांति गौड़, श्वेता सेहरावत, हरलीन देओल, क्लो ट्रायोन, सुमन मीणा, सिमरन शेख, जी त्रिशा, प्रतिका रावल।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, श्री चरणी, चिनेल हेनरी, लौरा वोल्वार्ड्ट, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, लिजेल ली, दीया यादव, ममता मदिवाला, नंदिनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, गौतमी नाइक, प्रथ्युषा कुमार, दयालन हेमलता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार