Navi Mumbai: मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले में बदलाव के साथ उतरी हैं।

Advertisement

अनुष्का शर्मा चोट की वजह से बाहर हैं, उनकी जगह आयुषी सोनी को गुजरात जायंट्स की टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के खेमे में हेली मैथ्यूज की वापसी हुई है, लेकिन नेट साइवर-ब्रंट की तबीयत ठीक नहीं है और वह मैच नहीं खेल रही हैं।

Advertisement

इस पिच पर गेंदबाजों को थोड़ा बाउंस मिल सकता है। बल्लेबाजों को आजादी से शॉट्स लगाने का मौका मिलेगा। स्पिनर्स को यहां मुश्किल हो सकती है। दोनों टीमों की लाइनअप में अच्छे बल्लेबाज हैं। ऐसे में यहां मजबूत स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।

शुरुआती 2 मुकाबले जीतकर गुजरात जायंट्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं, मुंबई इंडियंस 2 में से 1 मैच गंवाकर तीसरे स्थान पर है। अगर गुजरात जायंट्स इस मुकाबले को अपने नाम करती है, तो प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (4 प्वाइंट्स) को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

गुजरात जायंट्स ने अपने पहले मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद बाद दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन के करीबी अंतर से हराया।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही थी। इस टीम को आरसीबी के खिलाफ अपना पहला मैच 3 विकेट से गंवाना पड़ा, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 50 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

गुजरात जायंट्स ने अपने पहले मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद बाद दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन के करीबी अंतर से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार