AFG vs IRE: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 343 रन लगाए।

Advertisement

यह अफगानिस्तान का वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टोटल भी है। टीम ने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट गंवाकर बनाए 339 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रहमानुल्लाह गुरबाज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 220 गेंदों में 231 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। यह अफगानिस्तान की ओर से की गई दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 343 रन लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

राशिद खान ने 10 गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया। वहीं, हशमतुल्लाह शाहिदी 7 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रहमत शाह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 2 रन बनाकर आउट हुए। गजनफर अपना खाता तक नहीं खोल सके। गेंदबाजी में आयरलैंड की ओर से बायरन मैकडोनो ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि मार्क रिचर्ड एडायर और गेविन होए ने दो-दो विकेट निकाले। अफगानिस्तान ने आखिरी दो ओवरों में 3 विकेट गंवाए, जिसके चलते टीम 350 का आंकड़ा पार करने से चूक गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार