3 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)। चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 50वां शतक जमा दिया है। लाइव स्कोर  दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में चायकाल तक तीन विकेट खोकर 238 रन बना लिए हैं। अपने टेस्ट करियर का 50वां मैच खेल रहे पुजारा ने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए चायकाल की समाप्ति तक 105 रनों की साझेदारी कर ली है।  भारतीय टीम ने भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे। पहले सत्र में मेहमान टीम की ओर से आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज शिखर धवन (35) रहे। उन्हें दिलरुवान परेरा ने पगबाधा आउट किया था।  कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका PHOTOS  

दूसरे सत्र की शुरुआत में लोकेश राहुल (57) और पुजारा ने टीम के खाते में नौ ही रन जोड़े थे कि 109 के कुल स्कोर पर हेराथ की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े निरोशन डिकवेला ने उन्हें रन आउट किया। राहुल ने अपनी पारी में खेली गईं 82 गेंदों में सात चौके लगाए।  लोकेश के पवेलियन लौटने के बाद पुजारा का साथ देने आए कप्तान विराट कोहली (13) को हेराथ ने ज्यादा देर तक मैदान पर टिकने का मौका नहीं दिया और एंजेलो मैथ्यूज के हाथों कैच आउट कर मेहमान टीम का तीसरा विकेट भी गिराया। आगे देखें कैसे विराट कोहली रंगना हेराथ का बने शिकार►

 
Advertisement

इस बीच, पुजारा ने अपने टेस्ट करियर 4000 रन भी पूरे किए। उन्होंने विराट को आउट होने के बाद रहाणे के साथ मिलकर चायकाल की समाप्ति कर बिना कोई विकेट गंवाए टीम को 238 के स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

पुजारा अपनी पारी में खेली गईं 140 गेंदों नें नौ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं, वहीं रहाणे ने 60 गेंदों में पांच चौके जड़े हैं। श्रीलंका के लिए परेरा और हेराथ ने एक-एक विकेट लिया।  इससे पहले, श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में भारत ने 304 रनों से मात देकर 1-0 से बढ़त बना ली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार