Sunrisers Leeds vs Manchester Super Giants Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का 10वां मुकाबला सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच मंगलवार, 28 जुलाई को हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम ने जीतकर अपने नाम किए। बात करें इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मैनचेस्टर ने 84 गेंदों पर 140 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में जोस बटलर ने 37 गेंदों पर 70 रन ठोके थे।
SUL vs MO, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 28 जुलाई 2026
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - हेडिंग्ले, लीड्स
Headingley, Leeds Pitch Report
द हंड्रेड 2026 में लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम पर दूसरा मुकाबला खेला जाना है, ऐसे में पिच का मिजाज पहले मैच के मुकाबले थोड़ा बदला हुआ नजर आ सकता है। शुरुआत में बल्लेबाज़ों को रन बनाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी क्योंकि गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, विकेट धीमा होने की उम्मीद है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में 140 से 150 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल साबित हो सकता है।
SUL vs MO Head To Head Record
कुल - 09
सनराइजर्स लीड्स - 04
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स - 05
SUL vs MO, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?
द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।
SUL vs MO, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For
सनराइजर्स लीड्स की टीम से मिचेल मार्श, रयान रिकेल्टन और हैरी ब्रूक स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम की तो जोस बटलर, एडेन मार्कराम और टिम सेफर्ट अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
SUL vs MO Probable Playing XI
Sunrisers Leeds Probable Playing XI: मिचेल मार्श, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ज़ैक क्रॉली (कप्तान), डैन लॉरेंस, टॉम ऑल्सॉप, मैथ्यू रेविस, ब्राइडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, नाथन एलिस, अबरार अहमद।
Manchester Super Giants Probable Playing XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), टिम सेफर्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, ल्यूस डू प्लॉय, टॉम मूरेस, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, नूर अहमद, जोश टोंग, सोनी बेकर।
SUL vs MO Today's Match Prediction
द हंड्रेड 2026 के 10वें मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SUL vs MO Match Prediction, SUL vs MO Pitch Report, Today's Match SUL vs MO, The Hundred Mens 2026, SUL vs MO Prediction, SUL vs MO Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Leeds vs Manchester Super Giants
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।