रायपुर, 2 जुलाई (CRICKEWTNMORE): छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने मुम्बई के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सुलक्षण कुलकर्णी को राज्य रणजी टीम का कोच नियुक्त किया है। सुलक्षण कुलकर्णी ने मुम्बई के लिए सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के साथ रणजी मैच खेले हैं। 

Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से सुलक्षण को कोच बनाए जाने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बलदेव भाटिया ने इसकी घोषणा की। सुलक्षण की नियुक्ति तीन सीजन के लिए की गई है। इस अवसर पर सुलक्षण भी मौजूद थे।

Advertisement

छत्तीसगढ़ को इसी साल रणजी में हिस्सा लेने की मान्यता मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने विदर्भ के आशीष अग्रवाल को फिजियोथैरेपिस्ट और फिटनेस ट्रेनिंग के लिए वडोदरा के ट्रेनर प्रहलाद अग्रवाल को नियुक्त किया है। 

वीएनएस से खास चर्चा में कुलकर्णी ने अपने कुछ अनुभव बांटे। उन्होंने बताया कि सचिन ने जब रणजी में पदार्पण किया था, तब वह मुम्बई की टीम में शामिल थे। इसके अलावा सचिन ने जब हरियाणा के रोहतक के लाहली में अपना अंतिम रणजी मैच खेला था, तब वह मुम्बई टीम के कोच थे।

कुलकर्णी ने बताया कि वर्ष 1985 से 2002 के दौरान उन्होंने मुंबई, रेलवे, असम, विदर्भ, मध्यप्रदेश के लिए रणजी खेला है। उन्हें 1995-96 में मुंबई रणजी के लिए बेस्ट क्रिकेटर, बेस्ट बैट्समैन और 1996-97 में रणजी लिए बेस्ट विकेटकीपर अवार्ड भी मिला है। 

कुलकर्णी के नेतृत्व में ही 2012-13 में मुंबई की टीम रणजी चैंपियन बनी। कुलकर्णी ने 6 शतक और 13 अर्धशतकों के साथ रणजी के 65 मैचों में कुल 3332 रन बनाए। इनका सर्वाधिक स्कोर 239 रन का है। 1996-97 में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए पारी में वसीम जाफर के साथ पहले विकेट के लिए शानदार 459 रनों की साझेदारी की थी। 

Advertisement

सुलक्षण कुलकर्णी का कहना है कि वे चौबीसों घंटे कोंचिग के बारे में ही सोचते हैं। 1998 से आज तक कोचिंग भी दे रहे हैं और खेल भी रहे हैं। क्रिकेटर के लिए रणजी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में छग में विजन देखते हैं कि पांच सालों में छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में कहां होना चाहिए।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार