भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मैच में श्रीलंका को 72 रन से मात दी, लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन के हाथों ट्रॉफी नहीं ली। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि पहले ही तय कर लिया गया था कि नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली जाएगी।

Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी से महिला एशिया कप ट्रॉफी न लेने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 'आईएएनएस' से कहा, "ट्रॉफी को लेकर हमने आपस में बात करके पहले ही तय कर लिया था कि हम उसे उनके हाथों से नहीं लेंगे। इस पर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई और हमने अपनी टीम को भी इसकी जानकारी दे दी थी। इसके बाद उन्होंने जिन लोगों को पुरस्कार देना था, उन्हें देकर कार्यक्रम पूरा किया और वहां से चले गए। इस दौरान कोई मनमुटाव, झगड़ा या टकराव नहीं हुआ।"

खिताबी मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी साथ में नजर आए थे।

नकवी से मुलाकात पर देवजीत सैकिया ने 'आईएएनएस' को बताया था, "ऐसा नहीं है कि हम किसी से मिलेंगे नहीं। टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक मैं बाहर रॉयल बॉक्स की सीटों पर बैठा रहा। वहां बैठने के बाद, मैं पूरे मैच के दौरान उसी जगह पर बना रहा। मैच के दौरान जो भी आया, मुझसे मिला; कोई मेरे बगल में बैठा, फिर राजीव शुक्ला आए और मेरे साथ बैठे। जिस व्यक्ति (मोहसिन नकवी) का आपने जिक्र किया, वह भी आए और डिप्टी चेयरमैन खालिद के बगल में बैठे। यह एक सामान्य परंपरा है, जब भी कोई आता है, हम सभी से मिलते हैं और बातचीत करते हैं।"

खिताबी मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी साथ में नजर आए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

रविवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रन पर सिमट गई। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार