31 अगस्त। साउथैंम्टन टेस्ट में भारत के तेज गेंदबाजों ने कमाल कर दिखाया और इंग्लैंड की पहली पारी को 246 रनों पर ऑलआउट कर दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत के जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई और सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने जहां इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान करने का कमाल किया तो वहीं अपनी गेंदबाजी के दौरान एक बार फिर बड़ी गलती करते हुए दिखाई दिए।

Advertisement

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दौरान एक बार फिर नो बॉल पर आउट कर विकेट चटकाया था। जसप्रीत बुमराह के इस तरह से नो गेंद करनी की आदत से महान गावस्कर काफी परेशान हो गए हैं और उनको फटकारते हुए नसीहत दे दी है।

गावस्कर ने कहा कि बुमराह को नो गेंद करने की इस आदत से जल्द से जल्द निजात पाना होगा। उन्होंने कहा कि बुमराह जिस तरह से ऐन मौके पर लगातार नो गेंद कर रहे हैं कि वो परेशान करने वाली बात है।

महान गावस्कर ने कहा कि एक तेज गेंदबाज के तौर पर नो गेंद कर एक अतिरिक्त रन देना वो बेहद ही खराब बात है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में बुमराह ने जिस तरह से फखर जमान को नो गेंद पर आउट किया था और उसके बाद जो हुआ वो सभी जानते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार