भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को एक साथ बल्लेबाज़ी करता देखना चाहते हैं। सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर यह दोनों खिलाड़ी एक साथ भारतीय टीम के लिए 6 ओवर खेलेंगे तो वह 100 से 120 रन आराम से बना सकते हैं।

Advertisement

सुनील गावस्कर बोले, 'मुझे लगता है कि उन्हें पांचवें और छठे नंबर पर खेलना चाहिए। जरा सोचिए, अगर भारत के लिए हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत पांचवें ओर छठे नबंर पर बल्लेबाज़ी करते हैं तो यह 14 से 20वें ओवर में काफी विस्फोटक जोड़ी हो सकती है। 6 ओवर के अंदर, आप उनसे 100-120 रनों की उम्मीद कर सकते हो।'

Advertisement

दिग्गज बल्लेबाज़ अपनी बात आगे रखते हुए बोले, 'वह दोनों ऐसा करने में सक्षम हैं। यह एक रोमांचक पहलू हो सकता है। मैं ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या का एक साथ नंबर पांच और छह पर बल्लेबाज़ करते देखने का इंतजार कर रहा हूं।' बता दें कि सुनील गावस्कर आईपीएल में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए थे जिस वज़ह से उन्होंने हार्दिक पांड्या को काफी हाई रेट किया है।

गौरतलब है कि पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था। हार्दिक ने सीज़न में बल्ले के साथ 487 रन बनाए, वहीं गेंदबाज़ी करते हुए 8 विकेट अपने नाम दर्ज किए थे। वहीं बात करें ऋषभ पंत की तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने पूरे सीज़न में 340 रन बनाए थे।

भले ही हार्दिक पांड्या का सीज़न काफी अच्छा रहा हो, लेकिन उनके लिए इंजरी सबसे बड़ी समस्या रही है। हार्दिक ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला था जिसके बाद से वह अपनी चोट के कारण टीम के साथ जोड़ने में नाकाम रहे है। हालांकि उन्होंने आईपीएल में अच्छी फिटनेस के साथ प्रदर्शन करके दिखाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार