भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल इस समय कई कारणों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पहला तो टीम इंडिया की लगातार हार के कारण उनकी कप्तानी पर सवाल उठने शुरू हुए और अब अथिया शेट्टी के साथ उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी। 

Advertisement

हालांकि, अपनी बेटी अथिया की शादी की खबर सुनकर खुद सुनील शेट्टी को यकीन नहीं हुआ और उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वाली वेबसाइट पर जमकर भड़ास निकाली। इस बॉलीवुड वेबसाइट ने अथिया और राहुल के 2022 में शादी करने की खबर छापी थी जिस पर अन्ना ने अपना गुस्सा दिखाया है।

Advertisement

सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,’मैंने ये आर्टिकल देखा और मुझे समझ नहीं आ रहा मैं दुखी हूं या खुश। मुझे समझ नहीं आता सच्चाई के बिना कैसे कोई ऐसा कर सकता है। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से ही पत्रकारिता का नाम खराब होता है। कम ऑन आप इससे बेहतर कर सकते हैं।

आपको बता दें कि राहुल ने कुछ दिन पहले ही अथिया शेट्टी के साथ अपने प्यार का इज़हार किया था। इससे पहले अथिया को अक्सर राहुल के साथ देखा गया और वो मैच देखती हुई भी कई मौकों पर दिखी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार