SRH vs RCB: विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बुधवार (14 अप्रैल) को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। आरसीबी ने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी, वहीं हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।  

Advertisement

एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड (SRH vs RCB Head to Head)

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल में कुल 18 मैच खेले गए हैं। जिसमें हैदराबाद ने 10 औऱ बैंगलोर ने 7 मैच जीते हैं, जबकि एक बेनतीजा रहा है। पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो हैदराबाद ने तीन और बैंगलोर ने दो मैच जीते हैं। 

बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड (SRH vs RCB Stats Preview)

विराट कोहली अगर इस मुकाबले में 89 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक खेले गए 193 मैचों की 185 पारियो में 38.13 की औसत से 5911 रन बनाए हैं।

डेविड वॉर्नर अगर 5 छक्के मार लेते हैं तो आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लेंगे। टूर्नामेंट में अब तक 5 खिलाड़ी ही यह कारनामा कर पाए हैं। 

Advertisement

एबी डी विलियर्स को आईपीएल में 5000 रन पूरे करने के लिए 103 रनों की दरकार है। अगर वह इस आंकड़े तक पहुंच जाते हैं तो 5000 रन बनाने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। 

आईपीएल में 400 चौके पूरे करने के लिए एबी डी विलियर्स को 6 चौके जड़ने की दरकार है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार