KKR vs SRH: सनराइज़र्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज़ ब्राइडन कार्स (Brydon Carse) गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। खबरों के अनुसार कार्स प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में लगी चोट से अभी तक उबरे नहीं हैं।
कार्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शनिवार (28 मार्च) को खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उन्हें सीजन के पहले मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान दाएं हाथ में चोट लगी थी।
कार्स की गैरमौजूदगी में पहले मैच में विदेशी गेंदबाजों के तौर पर सनराइजर्स ने डेविड पेन और ईशान मलिंगा को चुना गया। पेन ने अपने इस डेब्यू मैच में तीन ओवर में 2 विकेट लिए थे। कमिंस भी फिलहाल अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं। हालांकि वह सनराइजर्स की टीम के सथ जुड़े हुए हैं।
गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद को आरसीबी के खिलाफ हुए आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली थी। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने नाबाद 69 रन और देवदत्त पडिक्ल ने 61 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।