The Hundred 2026, Sunrisers Leeds vs Welsh Fire: द हंड्रेड मेंस 2026 के इस मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स ने वेल्श फायर को एकतरफा अंदाज में 71 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स लीड्स ने 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेल्श फायर की टीम 130 रन ही बना सकी।

Advertisement

द हंड्रेड मेंस 2026 का 27वां मुकाबला रविवार (9 अगस्त) को सनराइजर्स लीड्स और वेल्श फायर के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। वेल्श फायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सनराइजर्स लीड्स के बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स लीड्स को मिचेल मार्श और रयान रिकेलटन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 89 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। रिकेलटन ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 34 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके बाद कप्तान जैक क्रॉली ने सिर्फ 12 गेंदों में 34 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं डैन लॉरेंस ने भी 15 गेंदों में 29 रन ठोककर आखिरी में तेजी से रन जोड़े।

वेल्श फायर के लिए गेंदबाजी में क्रिस वोक्स ने 2 विकेट लिए, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और जॉर्डन क्लार्क को 1-1 सफलता मिली।

202 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्श फायर के लिए सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने 29 गेंदों में 43 रन की पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट ने भी 22 गेंदों में 31 रन बनाए। हालांकि इन दोनों के अलावा वेल्श फायर का कोई भी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका। नतीजा यह रहा कि टीम निर्धारित 100 गेंदों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 130 रन तक ही पहुंच पाई और वेल्श फायर को 71 रन के बड़े अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स लीड्स के लिए गेंदबाजी में ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि नाथन एलिस ने 2 विकेट अपने नाम किए और मैथ्यू पॉट्स को भी 1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार