Suryakumar Yadav Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की धुलाई करके एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जो कि टीम इंडिया के लिए आज तक सिर्फ और सिर्फ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही बना पाए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव (84 टी20 मैचों में 147 छक्के) टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के पूरे करने से सिर्फ और सिर्फ तीन छक्के दूर हैं। अगर वो दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ ये तीन छक्के जड़ते हैं तो वो भारत के लिए टी20I में 150 या उससे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 छक्के मारने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है जिन्होंने अपने करियर में 159 टी20 मैचों में 205 छक्के मारे। 

Advertisement

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि सूर्यकुमार यादव अपने 150 टी20I छक्के पूरे करते ही दुनिया के ऐसे सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने ये कारनामा किया होगा। टी20I में भारत के रोहित शर्मा (205 छक्के), यूएई के मुहम्मद वसीम (180 छक्के), न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (173 छक्के), और इंग्लैंड के जोस बटलर (170 छक्के) ने ही ये रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि SKY ये महारिकॉर्ड बना पाते हैं या नहीं।

टी20 एशिया कप 2025 के लिए ऐसा है भारत और पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार