भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Golden Duck) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में एक शर्मानक रिकॉर्ड बना दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर एश्टन एगर का शिकार बन गए। 36वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली आउट हुए औऱ फिर क्रीज पर आए सूर्यकुमार। एगर ने तेज़ गति से की गई सीधे लेंथ गेंद, थोड़ी सी नीची रही, बैकफ़ुट पर जाकर रोकने का कोशिश की लेकिन गेंद छकाते हुए स्टंप्स पर जाकर लगी। आउट होने का बाद सूर्यकुमार बहुत निराश नजर आए।

Advertisement

इस पहले मुंबई और विशाखापत्तनम मे खेले गए पहले दो वनडे मैच में भी सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक यानी पहली गेंद पर आउट हुए थे। पहले दो मैच में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया था। 

Advertisement

पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई बल्लेबाज एक सीरीज (तीन मैच की) में तीन बार पहली गेंद पर आउट हुआ है। बता दें कि की पहले दो मैच में सूर्यकुमार 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। लेकिन इस बार उन्हें सातवें नंबर पर भेजा गया था।

टी-20 इंटरनेशनल में धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार का वनडे इंटनरेशनल में सफर अब तक निराशाजनक रहा है। जुलाई 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार ने 23 मैच की 21 पारियों में 424 रन  बनाए है जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं औऱ बेस्ट स्कोर 64 रन रहा है। हालांकि खराब प्रदर्शन के बावजूद भी लगातार टीम मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा जताया है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार